विधानसभा चुनाव में कई लोग खेमें में काफी लम्बे समय से वर्चस्व रख रहे है। जिसके चलते आंजभोज क्षेत्र के गांव बनौर में निर्दलीय प्रत्याशी मनीष तोमर ने ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्हें लोगों का जनसमर्थन मिला। जिसमें बनौर, शिवा, भरली समेत तमाम आंजभोज पंचायतों के लोगों ने शिरकत की।
मनीष तोमर ने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होनें कहा कि बनौर मेरा दूसरा काम है। जन्म बेशक भैला में लिया, लेकिन रोजी-रोटी मेरी व मेरे परिवार की इसी बनौर से चल रही है।
पिछले 20 सालों से मेरा नाता यही से जुड़ा हुआ है। यहीं से मेरी रोजी-रोटी चली हुई है। अपने गांव मे कम बल्कि बनौर में आना-जाना मिलना-जुलना ज्यादा लगा रहता है। इस जनसभा में जो आंजभोज की तमाम पंचायतों से जो जनसमर्थन मेरे पक्ष में देखने को मिल रहा है। यह मेरे लिए बड़ी उत्साहजनक बात है।
भले ही आज भारतीय जनता की एक जनसभा में उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री इसी क्षेत्र के भगानी साहिब में एक जनसभा को संबोधित करने आए थे, बावजूद इसके मेरे समर्थन नहीं रुके और बनौर में आयोजित छोटी सभा को विशाल जनसभा में तब्दील कर मेरा हौंसला और मान बढ़ाया। इसके लिए में आप सभी उपस्थितजनों का आभारी एवं ऋणी रहूंगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह, बढ़ाना पंचायत प्रधान देवराज नेगी, विशन सिंह ठेकेदार, सीएस चैहान, धर्म सिंह चैहान, जगत सिंह तोमर, राकेश चैहान, अनिल चैहान, परवीन चैहान, गुरुदत चैहान, अनिल आदि सैंकड़ो समर्थक उपस्थित रहे।


