हॉट सीट बने बिलासपुर सदर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जम्वाल 276 मतों से जीते:HP Election Result

[wp_ulike]
[shared_counts]

सदर विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा ने विधायक का टिकट काट कर नए चेहरे त्रिलोक जम्वाल पर दांव खेला और त्रिलोक जम्वाल ने प्रदेश की इस हॉट सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता बंबर ठाकुर को हराकर जीत दर्ज की। हालांकि इस सीट पर बेहद ही कड़ी टक्कर रही और…

बिलासपुर (विशाल): सदर विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा ने विधायक का टिकट काट कर नए चेहरे त्रिलोक जम्वाल पर दांव खेला और त्रिलोक जम्वाल ने प्रदेश की इस हॉट सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता बंबर ठाकुर को हराकर जीत दर्ज की।

हालांकि इस सीट पर बेहद ही कड़ी टक्कर रही और मात्र 276 वोटों के अंतर से त्रिलोक जम्वाल ने इस सीट पर जीत दर्ज की। त्रिलोक जम्वाल वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं, वहीं पिछली भाजपा सरकार में त्रिलोक जम्वाल मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के रूप में कार्य करते रहे हैं।

सदर विधानसभा सीट पर हारे कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 2007 में कांग्रेस के बागी निर्दलीय के रूप में लड़ा था, जिसमें वह दूसरे नंबर पर रहे थे जबकि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो गई थी।

वर्ष 2012 में कांग्रेस ने बंबर ठाकुर को टिकट दिया और उन्होंने भाजपा के सुरेश चंदेल को 5141 मतों के अंतर से हराकर विधायक बनने का गौरव हासिल किया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बंबर ठाकुर भाजपा के नए चेहरे सुभाष ठाकुर से 6862 वोटों से हार गए थे। इस बार बंबर ठाकुर कांग्रेस के एक सशक्त उम्मीदवार माने जा रहे थे और इस बार उन्हें मात्र 276 वोटों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *