पंजाब में मिनी बस और कार के बीच भीषण टक्कर, BSF जवान की मौत सहित 15 यात्री घायल

[wp_ulike]
[shared_counts]

इस हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से 15 सवारियों घायल हो गई।

कलानौर-बटाला मार्ग पर स्थित गांव दलेरपुर के समीप मिनी बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से 15 सवारियों घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार एक निजी कम्पनी की मिनी बस देर शाम समय बटाला से कलानौर आ रही थी कि गांव दलेरपुर के समीप कलानौर साइड से आ रही एक कार से टकराकर पलट गई और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार परमजीत सिंह निवासी नानोहारनी जो बी.एस.एफ. का जवान बताया जा रहा है और छुट्टी पर आया था, की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार करीब 10-15 सवारियां मनप्रीत कौर गांव रहीमाबाद, शरणजीत कौर गांव शाहपुर गोराया, हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव साहले चक्क को सी.एच.सी कलानौर में इलाज के लिए लाया गया जहां हरजिन्द्र सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसको गुरदासपुर रैफर कर दिया गया है जबकि कुछ सवारियां जिनको मामूली चोटें लगी थीं, द्वारा अपने तौर पर निजी डाक्टरों से इलाज करवा लिया गया

। मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. रणधीर सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर भेज दिया गया है और इस घटना की जांच की जा रही है।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *