पांवटा साहिब। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब ने दीपोत्सव के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, विशेषकर पांवटा साहिब क्षेत्र के निवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस पावन पर्व पर सभी के सुख, स्वास्थ्य, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना करते हुए विश्व बंधुत्व और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
विद्यालय की ओर से जारी शुभकामना संदेश में कहा गया कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है।

संदेश में कामना की गई कि दीपावली का प्रकाश सभी के जीवन को नैराश्य से आशा की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर, तन से मन की ओर तथा आत्मा से परमात्मा की ओर अग्रसर करे।
विद्यालय ने लोगों से अपील की कि इस दीपावली पर अभावग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटने का संकल्प लें। साथ ही पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं।
विद्यालय ने सभी क्षेत्रवासियों से प्रेम, एकता, भाईचारे और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाने का आह्वान किया।

