सचिवालय पहुंचे सीएम सीएम सुखविंद्र, मीडिया से बातचीत के दौरान हुए भावुक:Himachal CM

[wp_ulike]
[shared_counts]

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया है। इसके लिए वे लोगों के आभारी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भावुक हो गए।

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे।

सचिवालय गेट के बाहर पुलिस की ओर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं (राजपत्रित कर्मचारी) संघ की ओर से नवनियुक्त मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं। वहीं प्रदेशभर से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बधाई दी। 

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया है।

इसके लिए वे लोगों के आभारी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं, किसानों, बागवानों, बुजुर्गों और युवाओं सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को श्रेय देते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने मेहनत करके पार्टी को आगे बढ़ाया है। इनके मार्गदर्शन में सरकार काम करेगी और प्रदेश का विकास किया जाएगा। 

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *