सीएम सुक्खू कोरोना पॉजिटिव,आभार रैली और विधानसभा शीत सत्र स्थगित ,पीएम से मुलाकात टली: हिमाचल

[wp_ulike]
[shared_counts]

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने पर उनके सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 21 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली और विधानसभा शीत सत्र स्थगित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि वे पांच दिनों तक हिमाचल सदन दिल्ली में क्वारंटीन रहेंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएम सुक्खू का आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था जिसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने पर उनके सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 21 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली और विधानसभा शीत सत्र स्थगित कर दिया गया है। शीत सत्र का शेड्यूल दोबारा तय होगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *