कांग्रेस को 43.90 फीसदी, भाजपा को 43 फीसदी वोट मिले: हिमाचल प्रदेश चुनाव

[wp_ulike]
[shared_counts]

शिमला, आठ दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश में 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर 43.90 प्रतिशत वोट हासिल किया।

 कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश में 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर 43.90 प्रतिशत वोट हासिल किया।
राज्य विधानसभा चुनाव में 43 फीसदी वोट हासिल करने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल 25 सीट जीतने में सफल रही, कई सीट पर कम मतों के अंतर से जीत-हार तय हुई।
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 सीट पर चुनाव लड़ा था, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 67 सीट पर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 53 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 11 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। आप अपना खाता खोलने में विफल रही, जबकि माकपा भी कोई सीट नहीं जीत पाई और ठियोग से उसके मौजूदा विधायक भी हार गए।

आप को 1.10 फीसदी, माकपा को 0.66 फीसदी, बसपा को 0.35 फीसदी और निर्दलीय व अन्य को 10.39 फीसदी, जबकि ‘नोटा’ को 0.59 फीसदी वोट मिले।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *