हिमाचल की जनता ने एक बार फिर अपना रिवाज़ जारी रखा कांग्रेस के हाथों में सत्ता की चाबी सौंप दी, वही बीजेपी के कई कदावर मंत्री तक चुनाव हार गए, सिर्फ वो मंत्री की जीत पाए जिनमे पांवटा साहिब के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बम्पर वोटों से जीते वहीँ मंत्री विक्रम सिंह भी जीत गए
यहां बीजेपी के बड़े चेहरे डॉ. राजीव बिंदल तक चुनाव हार गए यहाँ कांग्रेस को 25 सीट जीतने में सफल रही वहीँ बीजेपी को महज़ 25 सीटों से संतुष्टि करनी पड़ी
वहीँ आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर 3 चेहरों पर जनता ने अपना भरोसा कायम किया
साफ़ ही हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जल्द सीएम के चेहरे का ऐलान भी हो जायेगी
हिमाचल प्रदेश में भाजपा का राज बदल गया। यहां पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बरकरार रहा। भाजपा चुनाव हार गई जबकि कांग्रेस सरकार में आने में कामयाब हुई है। कांग्रेस को 68 में से 40 सीटों से पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि भाजपा केवल 25 सीटों पर ही सिमट गई। तीन निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। हालांकि, भाजपा की एक प्रतिशत से भी कम मतों के अंतर से हार हुई है


