पांवटा साहिब में विधानसभा चुनाव अब और दिलचस्प होने जा रहे है। अपना नोमिनेशन फाईल करने के बाद अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले केंडिडेट, अपना दमखम पहले ही दिखा चुके है। बड़ी राजनीतिक पार्टियां आज़ाद उम्मीदवार के साथ – साथ अपने विरोधी को हराने और अपने राजनीतिक कीले को मजबूत करने के लिए ब्रेसब्री से स्टार प्रचारकों की बाट जोह रही है।
पांवटा साहिब में बीजेपी प्रत्याशी सुखराम चौधरी को मजबूत करने के निए अब उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पांवटा साहिब के भंगानी आ रहें है यहां वो जनता को संबोधित करेंगे सीएम उत्तराखंड के चुनावी दौरे में आने के भी खास मायने है।
दरअसल भंगानी में बीजेपी हाईकमान से पार्टी टिकट नहीं मिलने से पहले ही चुनाव लड़ने की ताल ठोकने वाले रोशनलाल शास्त्री के गढ़ में धामी धमकना चाहते है।
उम्मीद लगाई जा रही है कि वो यहां बीजेपी से बागी हुए चेहरों को इस चुनाव में एकजुट होने का संदेश देंगे और भंगानी में रोशनलाल शास्त्री के मजबूत वोटरों को बीजेपी के झोली में डालने की कोशिश करेंगे।
वहीं भंगानी पांवटा साहिब और गिरिपार का सेंटर है इसलिए कहा जा रहा है इस रैली का असर गिरिपार में भी देखा जा सकता है। भंगानी आस्था का भी केन्द्र है सिख घर्म में भंगानी साहिब का स्थान पहुंच ऊंचा है। इसलिए भी इस जगह के मायने हर लिहाज से खास है।
गिरिपार में कमल को और मजबूत करने के लिए भी ये रैली बहुत अहम मानी जा रही है। रैली की तारीख और जगह तय होते ही गिरिपार और गिरिआर में हलचल तेज़ हो गयी है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल पुष्कर धामी का नाम इसलिए भी अब बड़ा हो गया है क्योंकि बीजेपी हाईकमान भी मानता है उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार रिपीट होने के पीछे धामी की गजब की स्ट्रांग लीडरशीप होना था।
पांवटा साहिब की जनता अब इस बात का इंतजार कर रही है कि धामी की रैली पांवटा साहिब में कमल को मजबूत करने में कितनी सफल हो पाती है। धामी उत्तराखंड वाला करिश्मा हिमाचल में कितना दिखा पाते है इसका इंतज़ार जारी है।


