श्रद्धा के पिता से हुई मैच पुलिस को मिली जंगल से मिले अवशेषों की DNA रिपोर्ट:Aftab Shraddha Case

[wp_ulike]
[shared_counts]

Shraddha Murder Case, Aftab Poonawalla Live: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में हड्डियों के डीएनए श्रद्धा के पिता से मिल गए हैं। आफताब अमीन पूनावाला को शनिवार को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

श्रद्धा के पिता ने की सीबीआई जांच की मांग

पिता विकास वालकर ने मांग की है कि हत्याकांड का पूरा सच जानने के लिए मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। आफताब लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है। उसका परिवार भी हत्याकांड में शामिल है। आफताब के माता-पिता उसकी हरकतों के बारे में अच्छी तरह जानते थे। छानबीन के बाद हत्याकांड में उसके माता-पिता की क्या भूमिका है, इसका भी खुलासा हो पाएगा।

जेल में आने के बाद आफताब काफी शांत

तिहाड़ जेल में आफताब की हर गतिविधि से आला अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। आरोपी को जेल नियम के अनुसार खाना और अन्य चीजें मुहैया करवाई जा रही हैं। सूत्रों ने बताया कि जेल में आने के बाद आफताब काफी शांत था।

आफताब पर 24 घंटे निगरानी

आफताब को तिहाड़ जेल संख्या चार में रखा गया है। सेल के पास जेलकर्मी को तैनात किया गया है, जो उस पर 24 घंटे निगरानी रखेगा। इसके अलावा सेल पर निगरानी रखने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

पॉलीग्राफ टेस्ट का किया जा रहा विश्लेषण

पुलिस आरोपी का एक-दो दिन में नार्को टेस्ट करा सकती है। अभी पॉलीग्राफ टेस्ट का विश्लेषण किया जा रहा है। अगर पॉलीग्राफ टेस्ट ठीक-ठाक रहा तो आगे नार्को टेस्ट करवाया जाएगा।

श्रद्धा के पिता से हुई मैच पुलिस को मिली जंगल से मिले अवशेषों की DNA रिपोर्ट:Aftab Shraddha Case

रोहिणी स्थित एफएसएल से दिल्ली पुलिस को डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। हड्डियों का, बालों का और खून का डीएनए मिलान हो गया है। उसके छतरपुर स्थित फ्लैट की टाइल को लेकर पुलिस एसएसएल गई थी। टाइल से खून के धब्बे मिले थे। उसका डीएनए भी श्रद्धा के पिता से मिलान हो गया है।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *