हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के सतौन में सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह के आने से पहले प्रदेश बीजेपी ने अपनी सारी ताक़त अमित शाह के स्वागत के लिए तैयार होने वाले स्वागत समारोह की तैयारियों में पूरी ताक़त झोक दी है
मेहमान की मेज़बानी से लेकर उस मैदान और पंडाल का बारीकी से निरीक्षण करने हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल सांसद सुरेश कश्यप पूरी टीम और तैयारियों के साथ पहुंचे
यहां उन्होंने बारीकी से मैदान का जायज़ा लिया जरुरी दिशा निर्देश भी दिए सांसद शिमला सुरेश कश्यप ने कहा कि 55 साल के लंबे संघर्ष के बाद जनजातीय का दर्जा मिलने से हट्टी समुदाय के लोग बेहद खुश हैं।
उन्होंने आगे कहा की यह रैली ऐतिहासिक रैली होगी क्योंकि हाटी के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे। अमित शाह की अगवानी से सिरमौर के लोगों में खुशी की लहर है। हट्टी को यह प्रतिष्ठित उपहार देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एक साथ अग्रिम भूमिका में आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ने केवल हिमाचल के साधारण लोगों को गुमराह किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं के बारे में भी सोचा है और यही कारण है कि हम एक मिशन रिपीट की ओर बढ़ रहे हैं।
कश्यप ने कहा कि हम आदर्श आचार संहिता का स्वागत करते हैं और भाजपा राज्य में होने वाले आगामी आम चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो 365 दिनों काम करती है और आने वाले समय में पार्टी के कामकाज में कोई अंतर होगा, हमारे पास लाखों कार्यकर्ता हैं जो मैदान में काम कर रहे हैं और लाखों लाभार्थी हैं जिन्होंने हमें चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया है। हिमाचल में जरूर रिवाज बदलेंगे यह निश्चित है।


