Sirmour News:सराहां में फैला पीलिया,चार को छुट्टी, चार मरीज दाखिल

[wp_ulike]
[shared_counts]

सराहां (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में अभी डेंगू का प्रकोप थमा भी नहीं कि पीलिया ने भी दस्तक दे दी है। पच्छाद के सराहां में रोजाना पीलिया रोगियों के मामलों में वृद्घि होने लगी है। पीलिया की चपेट में आए चार मरीजों का सिविल अस्पताल सराहां में उपचार चल रहा है। जबकि चार को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। दो-तीन दिन के भीतर अस्पताल में पीलिया के 20 मामले पहुंचे। इनमें एक दर्जन मरीजों को ओपीडी में डॉक्टरी जांच के बाद दवाइयां देकर घर भेजा गया। जबकि गंभीर मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामले सराहां कस्बे से मिले हैं। अचानक मामले बढ़ने से कहीं न कहीं दूषित पेयजल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। अधिकतर बच्चे इस रोग की चपेट में आ रहे हैं। कई लोग झाड़फूंक का सहारा भी ले रहे हैं।

एमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि कुछ दिन से प्रतिदिन तीन से चार ऐसे मरीज ओपीडी में आ रहे हैं जिनमें पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। मरीजों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार मरीजों को दाखिल किया गया है। जिन मरीजों को पीलिया के लक्षण हैं, वह अस्पताल में चिकित्सक से अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं।

न्होंने बताया कि इसको लेकर आईपीएच विभाग से भी बैठक की है। पानी के उन स्रोतों के सैंपल लेकर टेस्ट करने के लिए भेजे जा रहे हैं, जहां लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जल्द क्षेत्र का दौरा करेगी और पता लगाएगी कि किस वजह से बीमारी फैल रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह खानपान संबंधी पूरी सावधानी बरतें।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *