आखिरकार वो समय आ ही गया जिस समय का सबको बेसब्री से इन्तजार था . इलेक्शन कमिशन ऑफ़ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को अब हरी झंडी दे दी है आज देश की राजधानी में हुई चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है
आगामी 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनव होने है चुनाव एक ही चरण में होंगे और 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा
चुनाव आयोग के एलान के बाद सभी राजनितिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। अब हिमाचल प्रदेश में बड़े नेताओं का महाकुम्भ लगेगा
बीजेपी पहले ही कर चुकी है चुनाव का शंखनाद
बीजेपी हिमाचल प्रदेश में पहले ही चुनाव का बिगुल फूंक चुकी है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज़ादी के अमृत महोत्सव में भारी जनसभा में हुंकार भर चुके है
5 साल सत्ता वनवास काटने के बाद सत्ता वापसी की चुनौती से कैसे निपटेगी कांग्रेस ?
हिमाचल की राजनीति इस बात की गवाह है की यहां की अवाम ने कभी दस साल तक किसी पार्टी को सत्ता में काबिज़ नहीं होने दिया, चाहे वो कांग्रेस की सरकार रही हो या फिर बीजेपी की. ऐसे में उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद है बीजेपी उत्तराखंड और यूपी के इतिहास को हिमाचल में दोहराना चाहती है इस विधानसभा में कांग्रेस की साख दाव पर लगी है


