तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का मसाज कराते हुए एक वीडियो सामने आया है. इसको लेकर बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है,वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से भी इसको लेकर प्रतिक्रिया आई है.
दिल्ली की तिहाड़ जेल से कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मसाज कराते हुए दिख रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है. अब आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है.
तिहाड़ जेल के सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनके पैर में मसाज कर रहा है.सत्येंद्र जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं.


