दिल्ली में करीब 5 महीने पहले अपनी 26 वर्षीय लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या और फिर शव को गायब करने का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी आफताब पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और श्रद्धा के शव को खोजा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसकी शव के 35 टुकड़े किये थे और दिल्ली के अलग अलग इलाके में फेंक दिए थे. 8 नवंबर को 59 साल के विकास मदान वाकर ने अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी.
मुंबई के एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी लड़की
26 साल की श्रद्धा वाकर मुंबई के एक मल्टीनेशनल कंपनी में कॉल सेंटर में काम करती थी. वहीं श्रद्धा की आफताब अमीन से मुलाक़ात हुई. फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे. जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया. इस विरोध के बाद श्रद्धा और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था. इसके बाद वो महरौली के छतरपुर इलाके में रहने लगे. लेकिन इसी बीच श्रद्धा का फोन नम्बर बन्द आने लगा.
श्रद्धा वाकर के पिता ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं. जब वह 8 नवंबर को छतरपुर स्थित श्रद्धा के फ्लैट पर पहुंचे, जहां बेटी किराये पर रहती थी तो फ्लैट के दरवाजे पर ताला बंद मिला. फिर उन्होंने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने बीते शनिवार को आफताब पकड़ लिया है.
आरोपी ने इस तरह दिया घटना को अंजाम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
पुलिस के मुताबिक, आफताब ने बताया कि शादी करने को लेकर अक्सर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी. इसी पर दोनों में झगड़ा होता था. बीते 18 मई को झगड़े के दौरान उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को चापड़ से कई टुकड़ों में काटा और दिल्ली के अलग अलग इलाकों में फेंक दिया. उसने यह भी कबूल किया है कि वह 18 दिन तक शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर जाकर फेंकता रहा. उसने शव को रखने के लिए एक बड़ा फ्रिज लेकर रखा था.


