ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी में विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी कमर कस रखी है, कई कांग्रेस के परिवारों को बीजेपी में शामिल करवाने में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सफल रहे है। बात अगर सोमवार की करें तो पांवटा विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में उन्होंने तूफानी दौरा किया।

बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी खुद मोर्चा संभाला डोर टू डोर केमपेन का और तेज़ी दी। पांवटा साहिब के कई गांव में उन्होंने बीजेपी की नीतिओं के बार में जनता को बताया और बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की। सुखराम चौधरी ने भी कई छोटी बड़ी जनसभाएं आयोजित की जिसमें कई लोगों ने अपनी भागेदारी दर्ज की।
कई कांग्रेसी परिवारों ने बीजेपी की नीतिओं से प्रभावित होकर बीजेपी का दामन भी था। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जनता से विकास के नाम पर वोट मांग रही है।


